फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: एसडीएम के स्टेनो ने पहली शादी छिपाकर युवती से की कोर्ट मैरिज, मामला खुलने पर दे रहा जान से मारने की धमकी

Thu, 19 Aug 2021 10:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

विनीता ने बताया कि माता-पिता की सहमति के बाद दो नवंबर 2019 को कानपुर में आर्य समाज मंदिर में उसने उमेश चंद्र से शादी की, फिर कोर्ट मैरिज भी हुई। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में खागा एसडीएम कार्यालय में तैनात स्टेनो ने एक युवती को धोखा देकर उसके साथ दूसरी शादी कर ली। मामले में युवती ने स्टेनो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। हुसैनगंज थानाक्षेत्र के तारापुर भिठौरा निवासी विनीता देवी की तीन साल पूर्व सदर तहसील में तैनात रहे स्टेनो उमेश चंद्र निवासी गौसपुर कटरा प्रयागराज से मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन


वर्तमान समय में उमेश चंद्र एसडीएम खागा कार्यालय में स्टेनो के पद पर कार्यरत है। विनीता ने बताया कि माता-पिता की सहमति के बाद दो नवंबर 2019 को कानपुर में आर्य समाज मंदिर में उसने उमेश चंद्र से शादी की, फिर कोर्ट मैरिज भी हुई। 

दो माह पहले उसे उमेश की पहली शादी के बारे में जानकारी हुई। विरोध करने पर उमेश ने मुंह बंद रखने को कहा और बोला अब वह उसे अपने साथ नहीं रखेगा। उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


एसडीएम खागा से चार जून 2021 को शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी से जान का खतरा है। कोतवाल संतोष शर्मा ने बताया उमेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें