फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को जान से मारने के प्रयास में पति को 5 साल की कैद.

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। पत्नी की हत्या के प्रयास में दोषी पति को पांच साल की सजा सुनाई गई है। दो हजार रुपये का जर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन

गाजीपुर थानाक्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी संतोष कुमार को उसकी पत्नी ममता शराब पीने और जुंआ खेलने से मना करती थी। रोज-रोज की रोकटोक से नाराज होकर संतोष ने 22 मई 2012 की रात 10 बजे अपनी पत्नी ममता पर केरोसिन डालकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। ममता के भाई शिवसिंह ने गाजीपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन

मामला न्यायालय में विचाराधीन चल रहा था। न्यायालय के शासकीय अधिवक्ता रघुराज सिंह ने साक्ष्य प्रस्तुत किए। जिन पर विचार करते हुए गुरुवार को अपर जिला जज जुनैद मुजफ्फर ने संतोष को सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें