फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जयघोषों के बीच मुकुट पूजन से शुरू हुई रामलीला

विज्ञापन
फोटो-07-मुकुट पूजन के दौरान आयोजक व कमेटी के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
खागा। नगर की परंपरागत रामलीला का शुभारंभ बुधवार शाम श्रीराम अयोध्या मंदिर प्रांगण में विधिवत मुकुट पूजन के साथ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पुरोहित अखिलेश बाजपेई ने श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के मुकुट की पूजा कर लीला मंचन की शुरुआत कराई।
विज्ञापन


पूरे परिसर में जय श्रीराम के उद्घोष से माहौल भक्तिमय हो उठा। इस वर्ष भी रामलीला मंचन का दायित्व रामजी रामलीला कला मंच को सौंपा गया है, जो परंपरा के अनुरूप श्रीराम की लीलाओं का जीवंत मंचन करेगा।

आयोजन समिति आवास विकास कॉलोनी से संबद्ध है और वर्षों से इस सांस्कृतिक विरासत को संजो रही है। इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष प्रकाश पांडे, पूर्व अध्यक्ष केके मिश्रा, उपाध्यक्ष जितेंद्र त्रिपाठी ननकऊ, अश्वनी त्रिपाठी और अनिल मिश्रा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें