फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिया की किल्लत और कालाबाजारी से किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। यूरिया की किल्लत को लेकर शुक्रवार को बुंदेलखंड राष्ट्र समिति ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। अध्यक्ष प्रवीण पांडेय ने ज्ञापन में बताया कि इन दिनों आला अधिकारी चुनाव कामों में व्यस्त हैं। इसका फायदा खाद कारोबारी जमकर उठा रहे हैं। कई दिनों से क्षेत्र में यूरिया की कालाबाजारी हो रही है। किसानों को प्रति बोरी 50 से 70 रुपये अधिक देने पड़ते हैं।
विज्ञापन

इस समय गेहूं की फसल में यूरिया की जरूरत है। बाजार में प्रति बोरी 50 से 70 रुपये अधिक दाम पर किसानों को खाद मिल पा रही है। 266.50 रुपये प्रति बोरी मिलने वाली यूरिया दुकानों पर 340 से 350 रुपये में बिक रही है। सुदूरवर्ती क्षेत्र में खाद की एक बोरी 370 रुपये तक बेची जा रही है। एसडीएम प्रभाकर त्रिपाठी ने कहा कि औचक निरीक्षण कालाबाजारी खत्म कराई जाएगी। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ला, वार्ड सभासद सूरज सिंह, प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेंद्र सैनी, जिलामंत्री सुशील अवस्थी, सचिव कपिल कुमार, मनोज सिंह और पूरन सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें