असोथर। जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने असोथर कस्बे के एक गेस्ट हाउस में सेक्टर संयोजकों, जिला पंचायत संयोजकों, जिला पंचायत क्षेत्र संयोजकों, मंडल असोथर की बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी पंचायत चुनावों को लेकर जुट जाने के लिए कहा व चुनावों में अपने समर्थित प्रत्याशियों की जीत के लिए गुर बताए। जिला पंचायत वार्ड वार बैठकों में त्रिस्तरीय समूह में बैठके करनी हैं, जो 5 से 12 फरवरी के बीच होगी।
वहीं, ग्राम पंचायत बैठक 15 से 22 फरवरी के मध्य तथा ग्राम चौपाल व ग्राम संपर्क 23 से 28 फरवरी के मध्य संपन्न होंगे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता, जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल, जिला महामंत्री नीरज सिंह, जिला मंत्री कुलदीप भदौरिया, जिला प्रवक्ता प्रवीण सिंह, पंकज त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष अमितदत्त अग्निहोत्री , पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधीर मिश्रा , ज्योति प्रवीण , जयदेव सिंहसंजय मोदनवाल , प्रकाश गुप्ता , ओम मिश्रा , गौरव सिंह , त्यागी बाबा मनोज सिंह , शिवम अवस्थी , सौरभ अग्निहोत्री सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहें। बैठक के बाद कस्बे के सर्वोदय इंटर कॉलेज में विज्ञान वर्ग की मान्यता मिलने पर क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने विज्ञान भवन का लोकार्पण किया। जिसमें सर्वोदय इंटर कॉलेज की प्रबंधन समित व प्रधानाचार्य, शिक्षक उपस्थिति रहे।