फतेहपुर। जनपद के चार मतगणना स्थलों पर मंगलवार सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती चालू होगी। सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर मतगणना के लिए पार्टियां गठित कर दी है। चार ब्लाकों में आठ पार्टियां लगाई गई हैं।
जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार तिवारी बताया कि गढ़ा ग्राम पंचायत की मतगणना विजयीपुर ब्लाक में होगी। यहां पर चार पार्टियां लगाई गई हैं। सिजौली ग्राम पंचायत की मतगणना के लिए दो पार्टियां लगाई गई हैं। खजुहा ब्लाक मुख्यालय में वोटों की गिनती की जाएगी। अमौली के शिवपुरी व ऐरायां ब्लाक के ऐरायां मशायक ग्राम पंचायत के वोटों की गिनती के लिए एक-एक पार्टियां लगाई गई हैं। ब्लाक मुख्यालय में मतगणना होगी।