फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.75 करोड़ रुपए का धान गबन करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
आरोपी मुकेश - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
खागा। वर्ष 2019 में खागा, मलवां और धाता में धान खरीद कर करोड़ों रुपये का गबन करने वाले मास्टरमाइंड को धाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

खागा कस्बे निवासी अजय कुमार धान व्यापारी है और नवीन मंडी में उनकी आढ़त है। आठ जुलाई 2019 को उन्होंने कोतवाली खागा में एफआईआर दर्ज कराई थी।
जिसमें कहा था कि मुकेश चंद्र निवासी ब्राम्हणपुर ने उनसे अलग-अलग एजेंसी के नाम पर आठ ट्रक धान खरीदा था। जिसकी कीमत कुल 33 लाख 43 हजार 632 रुपये थी।
मुकेश ने उनके खाते में 23 लाख 37 हजार 23 रुपये भेजे। जबकि 10 लाख छह हजार 609 रुपये बकाया कर गायब हो गया। इसी तरह से बिंदकी के रहने वाले आनंद गुप्ता ने 2019 में ही मलवां थाने में एक एफआईआर दर्ज कराई और बताया कि मुकेश ने उनसे 77 लाख का धान खरीद कर रुपये बकाया कर फरार हो गया।
इसी क्रम में धाता थाने में राममूरत सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई और बताया कि मुकेश चंद्र ने उनसे वर्ष 2019 में ही धान खरीदा गया था। जिसका 88 लाख रुपये का हिसाब दिए बिना ही वह फरार हो गया।
विज्ञापन

करोड़ों रुपये का धान गबन करने वाले इस शातिर के खिलाफ पुलिस खोजबीन में लगी हुई थी। धाता पुलिस ने उसे गुरुवार को दीप नारायण चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक व्यक्ति की पहचान मुकेश चंद्र निवासी 279 दत्तले आउट, हिबरी नगर वर्धमान नगर थाना नंदनवन, नागपुर महाराष्ट्र के रूप में हुई है। यह व्यक्ति वर्ष 2019 में जिले के अंदर अलग-अलग जगहों पर किराये का कमरा लेकर धान की खरीद करने में लगा हुआ था।
विज्ञापन

फर्जी तरीके से एजेंसियों के कागज तैयार कर बड़े स्तर पर खरीददारी करने के बाद कुछ पैसा व्यापारियों को देता था और बकाया रुपया देने से पहले गायब हो जाता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें