जोनिहा। कस्बा में चल रहे कैनवास बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच हुआ। इसमें जोनिहा क्लब ने ललौली क्रिकेट क्लब को पांच विकेट से हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया।
कैनवास बाल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में जोनिहा क्रिकेट क्लब व ललौली क्रिकेट क्लब के मुकाबला हुआ। 16 ओवर के खेल में ललौली क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 16 ओवरों में 8 विकेट खोकर 112 रन बनाए। बॉलर हम्माद ने चार विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी जोनिहां की टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए संजय 25 रन, आकाश 20 रन, रोहित 25 रन, हरिओम 25 रन, शालू अग्निहोत्री के 20 रनों की मदद से 12 ओवर में ही मैच पांच विकेट से जीत लिया।
वहीं विजेता जोनिहां टीम के आयुष सिंह ने विजेता ट्राफी को उठाया तथा 5100 रुपये पुरस्कार मिला। मैच के दौरान धीरू शुक्ला व मुखिया सोनकर अंपायर की भूमिका में रहे। वही मैच की कमेंट्री सुधीर यादव के द्वारा की गई। मैच के दौरान वीरेंद्र विश्वास, अभिषेक श्रीवास्तव, पवन गुप्ता, कुलदीप बाजपेयी, गुड्डू गुप्ता, अनिल कुमार, सोनू गुप्ता, अंकित, कैलाश, नीरज, शिवम, कमल मौजूद रहे।