फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार युवती का मोबाइल छीनकर भागे स्कूटी सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के वर्मा चौराहे पर किराना दुकान पर ग्राहक बनकर आया नकाबपोश दुकानदार युवती के हाथ से मोबाइल फोन छीन ले लिया। शोर मचाने
विज्ञापन

पर आसपास के लोग दौड़े लेकिन बदमाश कुछ दूरी पर खड़े स्कूटी सवार साथी के साथ भाग निकला। 112 नंबर पर सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
वर्मा चौराहा निवासी रोशनी किराने और जूस की दुकान चलाती हैं। बुधवार दोपहर को वह दुकान पर बैठी थीं। मुंह पर अंगौछा बांधकर दुकान पर पहुंचे बदमाश ने सिगरेट मांगी। सिगरेट देते समय वह रोशनी के हाथ से मोबाइल फोन
विज्ञापन

छीनकर भागा। रोशनी ने शोर मचाया। लोग जब तक आते बदमाश कुछ दूरी पर स्कूटी लेकर खड़े साथी के साथ पीरनपुर की ओर भाग निकला। लोगों ने कुछ दूरी तक पीछा किया लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। सूचना पर चौकी इंचार्ज प्रवीण
विज्ञापन

दुबे ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें