फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई से गर्भपात में चचेरे ससुर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। पिटाई से महिला का गर्भपात होने के मामले में दो हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों को जेल भेजा है। मामले में 12 लोगों के खिलाफ बलवा आदि गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के देवीगंज मोहल्ला निवासी सुरेश प्रसाद होमगार्ड है। वह पत्नी करुणा के साथ खुशवक्तरायनगर में किराये पर रहते हैं। करुणा सात जून को सास से मिलने देवीगंज गई थी। सुरेश का आरोप है कि पिता रामप्रकाश और परिवारीजनों के बीच जमीन का विवाद चल रहा है।
इसी को लेकर देवीगंज स्थित आवास में रिश्ते में चाचा जयप्रकाश दुबे, हरिप्रकाश दुबे समेत 12 लोगों ने उस पर हमला किया, बीच में पत्नी करुणा को भी पीटा। इससे आठ माह की गर्भवती पत्नी का गर्भपात हो गया। राधानगर चौकी इंचार्ज सुनील कुमार सिंह ने जय प्रकाश और हरिप्रकाश को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें