फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

259 लोग आवास योजना में अपात्र, 762 को पहली किश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। 2021-22 में प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास के लिए आवेदन करने वाले 259 लोगों को अपात्र पाया गया है। जबकि 762 आवेदकों को पात्र मानते हुए उनके खाते में निर्माण की पहली किस्त 40 हजार रुपये स्थानांतरित कर दी गईहै। पिछले वित्तीय वर्ष के 361 आवास अभी तक अधूरे पड़े हैं।
विज्ञापन

योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष में ऐरायां ब्लाक में 1021 लाभार्थियों को आवास मुहैया कराने का लक्ष्य है। इसके तहत जिन लोगों ने आवेदन किया था, उसमें 259 लोग अपात्र पाए गए हैं। जबकि 762 लाभार्थियों को निर्माण शुरू कराने के लिए पहली किस्त उनके खाते में भेजी गई है।
हालांकि वित्तीय वर्ष 2020-21 में 1761 आवास का लक्ष्य था। इसमें 1400 आवासों का निर्माण पूरा हो सका है। 361 आवास अभी तक नहीं बने हैं। योजना के तहत एक आवास के निर्माण के लिए लाभार्थी को एक लाख दस हजार रुपये की धनराशि दी जाती है।
विज्ञापन

बीडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि लक्ष्य के सापेक्ष शेष आवासों का आवंटन आवेदन पत्रों की जांच करने के बाद पात्रों को सौंपा जाएगा। पिछले वित्तीय वर्ष के अधूरे पड़े आवास को पूरा कराने के लिए निर्देश दिए जा चुके हैं। उनकी रिपोर्ट भी समय-समय पर मांगी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें