फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डिंग मैटेरियल के दामों में उछाल से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। बिल्डिंग मैटेरियल के दामों में अचानक वृद्धि हो जाने के कारण मकान मालिकों ने काम ही बंद करा दिया है। व्यापारी भी इस महंगाई को लेकर परेशान है, क्योंकि दाम अधिक होने के कारण उनकी खपत कम हो गई है।
विज्ञापन

भवन निर्माण कराने वाले राजेश कुमार, अतुल कुमार, अंसार अहमद ने बताया कि सरिया, सीमेंट, मौरंग, ईंट के दामों में अचानक वृद्धि होने से उनका बजट फेल हो गया। इसलिए निर्माण का काम फिलहाल बंद करा दिया हैं। जैसे ही दाम कम होंगे तो दोबारा निर्माण शुरू कराया जाएगा। बिल्डिंग मैटेरियल का कारोबार करने वाले सुरेश चंद्र, वीरेंद्र कुमार, महेंद्र सिंह ने बताया कि दामों में वृद्धि से बिक्री आधी हो गई हैं।
विज्ञापन

सामाग्री पहले का रेट वर्तमान भाव
सरिया 5200/ क्विंटल 6200
सीमेंट 340/बोरी 380
मौरंग 3500/सौ फीट 4500
गिट्टी 5200/सौ फीट 6200
ईंट 4500/हजार 6000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें