फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों की चहलकदमी से मचा हड़कंप, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा। कस्बे में सोमवार रात बदमाशों ने दो गुमटियों पलटाकर रुपये चोरी किए। आहट पर ग्रामीणों ने शोर मचाया तो उन्होंने पथराव कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक बदमाश भाग चुके थे।
विज्ञापन

कल्याणपुर थानाक्षेत्र के कस्बा चौडगरा में सोमवार रात दो बजे सूर्यपाल की पान की गुमटी तोड़कर गुल्लक से 400 रुपये बदमाशों ने चोरी किए। फिर हरदौरपुर गांव निवासी चंदन की गुमटी भी पलटा दी लेकिन तोड़ने में असफल रहे। बदमाशों की चलहकदमी पर ग्रामीणों ने शोर मचाया तो उन्होंने पथराव कर दिया। वेल्डिंग कारखाना संचालक राजू के टीनशेड पर ईंट-पत्थर चलाए। राजू के पड़ोसी गयाप्रसाद को ईंट लगी।
ग्रामीणों ने 112 नंबर पर घटना की सूचना दी। पुलिस के आने से पहले बदमाश पथराव करते खेतों की तरफ भाग निकले। पुलिस ने क्षेत्र में कई लोगों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष अनिरुद्घ द्विवेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कस्बे में रात को पथराव के बाद गयाप्रसाद के बुजुर्ग पिता बाबूलाल गुप्ता की मौत हो गई। ग्रामीणों में सुबह बदमाशों के हमले से मौत की अफवाह फैल गई। गया प्रसाद ने बताया कि पिता रात को लघुशंका को गए थे। तभी अनियंत्रित होकर गिरने से उनके सिर में चोट लगी और मौत हो गई है। शव का अंतिम संस्कार किया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें