फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन के आदेश के खिलाफ प्रधानाचार्यों ने फूंका बिगुल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद ने दो शिफ्टों में स्कूल संचालन के आदेश का विरोध किया है। जिलाध्यक्ष प्रभुदत्त दीक्षित ने निर्धारित समय में परिवर्तन की मांग जनप्रतिनिधियों से की है। यह भी कहा है कि अगर शासनादेश में परिवर्तन नहीं किया जाता है तो पांच सितंबर से माध्यमिक शिक्षा अधिनियम के तहत स्कूलों का संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष ने भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह, कारागार राज्यमंत्री जयकुमार सिंह जैकी, विधायक कृष्णा पासवान, विधायक विक्रम सिंह, विधायक करण सिंह पटेल, विधायक विकास गुप्ता को भेजे पत्र में कहा है कि शासन से स्कूल खोलने का जारी आदेश माध्यमिक शिक्षा अधिनियम के विरुद्ध है।
सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक पहली शिफ्ट, 12:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक दूसरी शिफ्ट में स्कूल खोलने के निर्देश एकदम गलत है। इससे शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। पांच सितंबर तक यह आदेश रद्द कराया जाए। अन्यथा प्रधानाचार्य अधिनियम के तहत स्कूलों का संचालन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें