फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: घरों से 15 किलो से अधिक प्रतिबंधित मांस बरामद, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
धाता। थाना क्षेत्र के डेंडासई गांव में बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बजरंग दल के कार्यकर्ता दो घरों में पहुंचे। यहां से करीब 15 किलो कच्चा और दो किलो पका प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस और बजरंग दल के कार्यकर्ता गांव के हैदर व नसीम के घर पहुंचे थे। प्रतिबंधित पशु का मांस होने का आरोप लगाते हुए बजरंग दल के जिला संयोजक रोहित दीक्षित, सह संयोजक रितेश सोनी, प्रखंड मंत्री भगवानदास सोनी समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। घर से पशु के अन्य हिस्से और औजार नहीं मिलने पर बाहर से मांस लाने की आशंका जताई जा रही है।
संदिग्धों के घरों में मिली महिलाओं ने पुलिस को मांस बकरे या भैंसे का होने की बात बताई। सीओ रवि कुमार ने पहुंचकर जानकारी ली। पशु चिकित्सा अधिकारी धाता डॉ. प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि बरामद मांस के दो नमूने सील पैक कर प्रयोगशाला मथुरा भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मांस किस पशु का है, इसकी पुष्टि हो सकेगी। थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि गोकशी की प्राथमिकी देर रात तक दर्ज की जाएगी। पुलिस टीमें कई स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें