फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: करंट लगने से महिला समेत दो की मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो-31-ममता देवी। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
किशनपुर/खागा। अलग-अलग थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को करंट की चपेट में आने से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। किशनपुर थाने के वार्ड नंबर आठ स्थित अग्रवाल मोहल्ला दक्षिणी निवासी ममता देवी (62) सुबह घर में घरेलू काम कर रही थीं। तभी इन्वर्टर की सफाई करते समय खुले तार में हाथ छूने से वह करंट की चपेट में आकर अचेत हो गईं। अस्पताल में में डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं खागा कोतवाली क्षेत्र के खेमकरनपुर बसई गांव निवासी केशव पाल (50) मजदूरी करते थे। सुबह वह घर के बाहर टिन शेड लगाने के लिए जंगल से बांस काटकर ला रहे थे। रास्ते में लटक रही लाइन के नीचे से निकलते समय कंधे पर रखा बांस तार से छू गया। करंट लगने से वह झुलस गए। परिजन उन्हें सीएचसी थरियांव ले गए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें