फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: घर से नलकूप गए युवक की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों में फैली दहशत

Mon, 06 Feb 2023 07:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर जिले में घर से नलकूप गए एक युवक की कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना रविवार सुबह की है। हत्याकांड से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची। गांव में मारपीट के विवाद और एक युवती से प्रेम प्रसंग के मामले को ध्यान में रखते हुए पुलिस जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। एसपी ने घटनास्थल की जांच की है।
विज्ञापन


क्षेत्र के मलूकबारी कछरा निवासी जयचंद्र उर्फ लालचंद्र रैदास (30) सुबह करीब आठ बजे घर से नलकूप गया था। नलकूप से करीब 500 मीटर दूर ग्रामीणों ने नौ बजे लालचंद्र का शव देखकर परिजनों को सूचना दी। मृतक का बड़ा भाई फूलचंद्र, छोटा भाई विकास मौके पर पहुंचे। सीओ संजय सिंह, खखरेरू, किशनपुर थाने का फोर्स पहुंचा। गोली जयचंद्र की कनपटी के बाएं ओर से मारी गई और दाहिनी ओर से निकली है।

भाई विकास ने बताया कि गांव में परिवार की दुश्मनी है। भाई की हत्या किसने की है, यह समझ नहीं आ रहा है। उसका मोबाइल और चप्पल गायब है। ईयरफोन और गुटखे का पाउच जेब से मिला है। सीओ ने बताया कि एक युवती के अपहरण के मामले में मृतक दिसंबर माह में जेल से छूटकर आया था। ग्रामीणों में चर्चा रही कि उसी युवती से मृतक का प्रेम प्रसंग भी चल रहा था।
विज्ञापन


जेल से छूटने के बाद गांव में ही रह रहा था। जनवरी में दो बार गांव में मारपीट हुई। इन दोनों विवादों को लेकर जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस मोबइल नंबर के आधार पर जांच में जुटी है। एसपी राजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। एसपी ने बताया कि संदिग्ध लोगों की धरपकड़ कराई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें