फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत संचालन का तरीका सीखेंगे प्रधान जी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। ग्राम प्रधानों को कर्तव्य बोध कराने और पंचायत के कामकाज का संचालन सिखाने के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर 15 सितंबर से 16 अक्तूबर तक संचालित होंगे। इसमें प्रधानों को ई-गर्वनेंस में दक्ष करने पर विशेष फोकस रहेगा।
विज्ञापन

सभी 13 ब्लाकों की 834 ग्राम पंचायतों के प्रशिक्षण में पंचायत राज विभाग तकरीबन साढ़े छह लाख रुपये खर्च करेगा। प्रधानों को तैयार करने के लिए बाकायदा पाठ्यक्रम की व्यवस्था की गई है। डीपीआरओ अनिल त्रिपाठी ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है। एक दिन में एक ही ब्लाक का प्रशिक्षण होगा। प्रशिक्षण में 50 से अधिक लोग शामिल नहीं होंगे।
किसी ब्लाक में प्रधानों की संख्या अधिक है तो प्रशिक्षण दो बार में दिया जाएगा। बताया कि प्रधानों को पंचायत के वित्तीय प्रबंधन, राज वित्त, चौदहवें वित्त के प्रयोग से लेकर महिला सशक्तीकरण संबंधी कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के बारे में बताया जाएगा। खेलकूद एवं कौशल विकास के संबंध में प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि पंचायतें एक सशक्त इकाई के रूप में विकसित हो सकें। कहा प्रशिक्षण में ग्राम प्रधानों को ही बैठने की अनुमति होगी, किसी भी प्रधान के प्रतिनिधि को शामिल होने की इजाजत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें