फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने डीपीआरओ समेत समस्त एडीओ से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत सामुदायिक शौचालयों के निर्माण में ढील बरते जाने से नाराज डीएम संजीव सिंह ने डीपीआरओ और सभी तेरह ब्लाकों के एडीओ को नोटिस देते हुए स्पष्टकीरण तलब कर लिया। बतौर कार्यदायी विभाग काम कर रहे पंचायत राज विभाग की लापरवाही पर डीएम ने हिदायत दी।
विज्ञापन

डीएम संजीव सिंह और सीडीओ सत्य प्रकाश ने सभी तेरह ब्लाकों के बीडीओ और एडीओ की बैठक बुलाई। जिसमें ब्लाकवार शौचालयों की प्रगति की समीक्षा की गई तो रफ्तार धीमी पाए जाने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए डीपीआरओ अजय आनंद सरोज और सभी तेरह ब्लाकों के एडीओ पंचायतों को नोटिस देते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। डीएम ने बताया कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान प्रवासी श्रमिकों को मनरेगा कार्य के अंतर्गत पर्याप्त रोजगार देने की समीक्षा हुई। जिसमें डीएम ने ऽजल दर्पण अभियानऽ के तहत श्रमिकों को काम दिए जाने के निर्देश दिए।
इनसेट
डीएम ने रखी समूह शौचालय की आधारशिला
फतेहपुर। डीएम-सीडीओ जमरावां पहुंचे। जहां उन्होंने समूह शौचालय की आधारशिला रखी। डीएम ने बताया कि जिले की 21 ग्राम पंचायतो में शीघ्र ही समूह शौचालय बनकर तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें