फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना का शतक, 102 हुई संक्रिमतों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में कोरोना संक्रमण ने शतक पूरा कर लिया। मंगलवार पीजीआई लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट में तीन नये कोरोना संक्रमित सामने आने के बाद इनकी तादाद बढ़कर 102 हो गई है। दो संक्रमित एक ही गांव के हैं। यह सभी दिल्ली से लौटे थे। ऐहितयातन प्रशासन ने दोनों गांवों को कंटेनमेंट एरिया में तब्दील कर दिया है।
विज्ञापन

खजुहा पीएचसी के खुर्माबाद गांव के दो युवक 10 जून को दिल्ली से लौटकर गांव आए थे। विजयीपुर पीएचसी के सोथरापुर गांव का भी एक युवक दिल्ली से 12 जून को लौटा था। जिला कोरोना सेल ने इन तीनों का भी सैंपल 12 जून को लेकर पीजीआई लखनऊ भेजा था। मंगलवार को 108 सैंपल की जो जांच रिपोर्ट आई, उसमें यह तीन कोरोना पॉजीटिव पाए गए। इस तरह से कोरोना ने जिले में 100 का आंकड़ा पार कर गया है। जिला महामारी विज्ञानी डॉ. अब्दुल्ला ने बताया कि अभी तक 3353 सैंपल भेजे गए हैं, जिसमें 3015 की रिपोर्ट मिल चुकी है। अभी 338 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। उधर, नए तीन मामले सामने के बाद प्रशासन ने खुर्माबाद और सोथरापुर गांव को कंटेनमेेंट एरिया में बदल दिया है। इन दोनों गांवों में बाहरी लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। डीएम संजीव सिंह ने बताया कि कंटेनमेंट एरिया में आवश्यक वस्तुओं की ही आपूर्ति की अनुमति दी गई है।
इनसेट-
...फिर भी बाज नहीं आ रहे लोग
फतेहपुर। जिस तेजी से कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं, उससे हालात आगे और भयावह माने जा रहे हैं। इसके बावजूद लोग सुधर नहीं रहे हैं। यही वजह है कि बाजारों में उमडने वाली भीड़ के दौरान सामाजिक दूरी तार तार हो रही है। दुकानदार भी, दुकानदारी के चक्कर में सोशल डिस्टेंसिंग का सबक सिखाने का काम नहीं कर रहे हैं और तो और बिना चेहरे पर मास्क लगाए भी दुकानदारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें