फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने फसलों के नुकसान का आंकलन के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। आंधी के साथ बारिश और हुई ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान को लेकर एसडीएम ने राजस्व कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की। तहसीलदार व अन्य राजस्व कर्मियों को निर्देश दिए कि फसलों के नुकसान का जल्दी से जल्दी आंकलन कराया जाए। ताकि प्रभावित किसानों को फसलों के नुकसान का मुआवजा मिल सके।
विज्ञापन

तहसील के आरके ऑफिस में एसडीएम प्रहलाद सिंह ने कहा कि ओलावृष्टि, बारिश और आंधी से नुकसान का प्लाट-टू-प्लाट जांच कराई जाए। जिन किसानों का नुकसान हुआ है, उनको लाभ मिले। अभी तक मात्र 750 किसानों की फसल में नुकसान होने की रिपोर्ट आई है। फसलों की रिपोर्ट बनाने में जो भी लेखपाल व राजस्व निरीक्षक लापरवाही करेंगे। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर तहसीलदार गणेश प्रसाद, नायब तहसीलदार संतोष कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें