फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्री अमित शाह ने फतेहपुर की डॉ. अंजना को पहनाया गोल्ड मेडल

Sun, 15 Mar 2020 05:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
गृहमंत्री ने फतेहपुर की डॉ. अंजना को पहनाया गोल्ड मेडल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर की डॉ अंजना को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया है। यह मेडल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पहनाया है। वह एम्स ऋषिकेश में बतौर मुख्यअतिथि उपस्थित थे। ऋषिकेश एम्स का शनिवार को द्वितीय दीक्षांत समारोह मनाया गया। इस दौरान फतेहपुर की डॉ. अंजना को गृहमंत्री अमित शाह ने गोल्ड मेडल पहनाया।
विज्ञापन


डॉ. अंजना ने एम्स से पीएचडी की है। डॉ. अंजना ने लंग कैंसर पर शोध किया है। यह इंटरनेशनल जनरल में प्रकाशित भी हुआ। इस शोध से ऐसे टूल बनाने में मदद मिलेगी, जिससे रक्त की जांच से ही फेफड़े के कैंसर का पता चल सकेगा।

उन्होंने फेफड़े के कैंसर के दोषी बायोमार्कर को चिन्हित किया है। कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन, मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


डॉ. अंजना सिविल लाइन्स निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता रविकरण सिंह की बेटी हैं। इससे पहले उन्हें दिल्ली में सेवा रत्न अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। यह अवॉर्ड उन्हें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिल्ली में दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें