फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.60 लाख उपभोक्ताओं ने एक बार भी नहीं जमा किया बिजली बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बिजली कनेक्शन लेने के बाद एक लाख 60 हजार उपभोक्ताओं ने एक बार भी बिल जमा नहीं किया। यह लोग अब विभाग के टारगेट पर हैं। सूची तैयार कर विभाग लाइनमैनों के जरिए इनसे वसूली करेगा। लाइनमैन रोजाना 10 बकायेदारों के घर जाएंगे और बिल न जमा करने पर विभाग को रिपोर्ट देंगे। फिर इन उपभोक्ताओं को आरसी जारी की जाएगी।
विज्ञापन

बिजली विभाग ने दो श्रेणी के बकायेदारों को चिह्नित किया है। इसमें वह उपभोक्ता रखे गए हैं, जिन्होंने एक अप्रैल 2017 से अभी तक एक बार भी बिजली बिल जमा नहीं किया है। दूसरे ऐसे उपभोक्ता हैं, जिनका दो किलोवॉट से अधिक का कनेक्शन है और 10 हजार रुपये से अधिक की बकायेदारी है। इनसे बिजली का बिल वसूली कराने के लिए उपकेंद्र मेें तैनात लाइनमैनों को लगाया गया है। एक लाख 60 हजार 90 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने 2017 से अब तक एक बार भी बिल जमा नहीं किए हैं। इनकी बकायेदारी पांच अरब 20 करोड़ 41 लाख 64 हजार रुपये हो गई है। वहीं, दो किलोवॉट से अधिक का कनेक्शन लेने और 10 हजार से अधिक बकाया होने वाले 17305 उपभोक्ता हैं।
बिजली बिल की कम वसूली और फीडरों पर बढ़ते लोड ने अधिकारियों की नींद उड़ा दी है। जिले के कुल 217 फीडरों में 30 पर लाइनलॉस 70 से 81 फीसदी तक पहुंच गया है। 150 फीडर ऐसे हैं, जिन पर 55 से 60 फीसदी का लाइनलॉस है।
विज्ञापन

इनसेट
सौभाग्य योजना वालों की होगी अलग छटनी
बकायेदारों की सूची में शामिल उपभोक्ताओं में से कितने लोग सौभाग्य योजना के कनेक्शनधारक हैं, इसकी अलग छंटनी की जा रही है। अधीक्षण अभियंता का कहना है कि बिल हर उपभोक्ता को देना होगा, लेकिन गरीबी रेखा से नीचे वाले उपभोक्ताओं की अलग छंटनी हो रही है, जिन्हें सौभाग्य योजना से कनेक्शन दिए गए हैं।
...........
खंडवार बिल न जमा करने वालों की संख्या
वितरण खंड का नाम- उपभोक्ताओं की संख्या बकाया धनराशि
विद्युत वितरण खंड प्रथम--- 56121 - 17496.74 लाख
विद्युत वितरण खंड द्वितीय-- 39267 - 15300.92 लाख
विद्युत वितरण खंड तृतीय-- 64702 - 19243.98 लाख
................................................................................
कुल----- 160090 - 52041.64 लाख
.................................................................
10 हजार से अधिक के बकायेदार
विद्युत वितरण खंड प्रथम 7128
विद्युत वितरण खंड द्वितीय 4707
विद्युत वितरण खंड तृतीय 5470
.......................
कोट:
कनेक्शन लेने के बाद जिनका एक बार भी बिजली बिल नहीं जमा हुआ है, उनसे वसूली के लिए उपखंड अधिकारियों व अवर अभियंताओं को सख्त निर्देश दिए गए हैं। जेई अपने उपकेंद्र के लाइनमैनों को लक्ष्य देकर बिल की वसूली हर महीने कराएंगे।
विज्ञापन

- राकेश कुमार पांडेय, अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण खंड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें