फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवधेश ने जम्मू के पहलवान राणा को दी पटखनी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाह। गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाखा गांव में मंगलवार को दंगल में पहलवानों ने कुश्ती के दांवपेंच दिखाए। गाजीपुर के अवधेश पहलवान और जम्मू कश्मीर के राणा के बीच कुश्ती हुई। इसमें अवधेश ने जीत दर्ज की। कमेटी की ओर से 5100 रुपये और सपा राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद विशंभर निषाद ने 2100 रुपये का पुरस्कार दिया।
विज्ञापन

इससे पहले सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती शुरू कराई। अवधेश से कुश्ती हारने वाले राणा को कमेटी की ओर से 2100 और सपा राष्ट्रीय महासचिव ने 1100 रुपये पुरस्कार दिया। कानपुर के पहलवान कालू और फतेहपुर लमेहटा के श्रीराम के बीच कुश्ती हुई। इसमें श्रीराम ने कालू को चित कर दिया।
बांदा के राजेश और फतेहपुर के पुष्कर पहलवान के बीच कुश्ती हुई। पुष्कर ने राजेश को हरा दिया। इस मौके पर कमेटी के डीजी कुशवाहा, पूर्व प्रधान रामबहादुर, राजू साहू, भोला यादव, राजेंद्र निषाद, रावेंद्र निषाद, प्रदीप सोनकर, सत्येंद्र कश्यप, शुभम यादव, इरफान सिद्दीकी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें