फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नवरात्र की तैयारी तेज, कस्बे से गांवों तक सजेंगे पूजा पंडाल

विज्ञापन
फोटो-03-असोथर में कारीगरों द्वारा तैयार की गई मां दुर्गा की प्रतिमा। संवाद
विज्ञापन
असोथर। नगर पंचायत असोथर समेत पूरे विकासखंड क्षेत्र में शारदीय नवरात्र की तैयारियां तेज हो गई हैं। कस्बे से गांवों तक मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित करने के लिए पूजा समितियां पंडाल सजाने में जुटी हैं। वहीं कारीगर प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में दिन-रात लगे हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत असोथर में प्रतिमा तैयार कर रहे सिद्धि विनायक आर्ट, बहुआ के कारीगर सूरज ने बताया कि मां दुर्गा की प्रतिमा तैयार करने में करीब एक माह लगता है। कारीगरों ने बताया कि बारिश के मौसम में नमी के कारण मिट्टी को सूखने में अधिक समय लगता है। हालांकि नवरात्र को लेकर प्रतिमाओं के ऑर्डर लगातार मिल रहे हैं। नगर पंचायत में प्रतिमाओं की स्थापना के बाद विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जाएगी।

फोटो-03-असोथर में कारीगरों द्वारा तैयार की गई मां दुर्गा की प्रतिमा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें