फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बैनामा की जमीन पर निर्माण को लेकर पूर्व विधायक और प्रधान आमने-सामने

विज्ञापन
फोटो-09-खाली जमीन पर रातोंरात पड़ा टीन शेड़। संवाद
विज्ञापन
हसवा। थरियांव थाना क्षेत्र के आंबापुर हाईवे किनारे बैनामा कराई गई जमीन पर निर्माण को लेकर पूर्व सदर विधायक आनंद लोधी और प्रधान संजय आमने-सामने हैं। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद राजस्व विभाग के निर्णय तक निर्माण नहीं कराने पर दोनों पक्षों में सहमति बनी थी। आरोप है कि इसके बावजूद प्रधान पक्ष ने रात में जमीन पर टिनशेड डालकर निर्माण की कोशिश की है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक आनंद लोधी का कहना है कि आंबापुर निवासी राजू और गयाप्रसाद ने गाटा संख्या 65-ख का बैनामा वर्ष 2018 में कराया था। इसके बाद बची जमीन का बैनामा प्रधान संजय और उनके परिजन ने वर्ष 2020 में कराया। जमीन का बैनामा दो हिस्सों में हुआ है। करीब छह साल से जमीन खाली पड़ी थी।
पिछले महीने पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं पूर्व विधायक के पुत्र अक्षय लोधी ने जमीन पर निर्माण शुरू कराया तो संजय ने बैनामा निरस्त कराने के लिए कोर्ट में वाद दाखिल कर दिया। विवाद की सूचना पुलिस को मिलने के बाद दोनों पक्षों में राजस्व विभाग के निर्णय तक निर्माण नहीं कराने पर सहमति बनी। आरोप है कि इसके बाद भी संजय पक्ष ने रात में टिन शेड डाल दिया।
विज्ञापन

वहीं पूर्व ब्लाॅक प्रमुख अक्षय लोधी ने कहा कि वह किसी प्रकार के विवाद में नहीं पड़ना चाहते। पूरी जानकारी एसडीएम को दे दी गई है। उनका आरोप है कि राजस्व टीम की भूमिका भी स्पष्ट नहीं है। सीओ थरियांव दुर्गेश दीप ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। थानाध्यक्ष से मामले की जानकारी ली जाएगी। मामला राजस्व का प्रतीत होता है।

फोटो-09-खाली जमीन पर रातोंरात पड़ा टीन शेड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें