फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटेवा ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग की, विधायक को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल को ज्ञापन देते अटेवा पेंशन बचाओ मंच के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। अटेवा पुरानी पेंशन बचाओ मंच ने रविवार को पुरानी पेंशन बहाली की मांग लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल को उनके आवास पर जाकर ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि केंद्र सरकार की नौकरियों में पहली जनवरी 2004 से और राज्य सरकार की नौकरियों में पहली अप्रैल 2005 से कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की व्यवस्था खत्म कर दी गई है।
इनके लिए नई पेंशन स्कीम लागू गई है। यह कर्मचारी हितों के खिलाफ है। पुरानी पेंशन व्यवस्था फिर से बहाल की जाए।
इसके अलावा सरकारी विभागों के निजीकरण पर संगठन ने आपत्ति जताई। कहा कि सरकारी विभागों के निजी क्षेत्र में जाने से कल्याणकारी देश प्रदेश की संकल्पना असंभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में अटेवा के जिला संयोजक निधान सिंह, देवा शुक्ला, महेंद्र सिंह आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें