फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कहीं मेडिकल कचरा पड़ा तो कहीं जमा गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला अस्पताल में रोजाना हजारों मरीज इलाज के लिए आते हैं। कुछ लोग यहां से नई बीमारी लेकर चले जाते हैं। दरअसल जिला अस्पताल में गंदगी का अंबार है। यहां कहीं गंदा पानी जमा है, तो कहीं मेडिकल कचरा पड़ा है। अस्पताल प्रशासन इसे नजरअंदाज कर रहा है और सफाई के समुचित इंतजाम नहीं किए जा रहे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं की भरमार है। परिसर में जगह-जगह कचरा डंप है। साफ-सफाई का कोई समुचित इंतजाम नहीं है। ऐसे में अस्पताल में भर्ती मरीजों को परेशानी होती है। उन्हें अस्पताल में ठीक होने की बजाय बीमारी घर लेकर जाने का खतरा बना रहता है। रविवार को पड़ताल के दौरान देखा गया कि प्रसव वार्ड के बाहर गैलरी के बगल में रैंप के नीचे गंदा पानी जमा है। पानी निकलने का कोई इंतजाम नहीं है और उसमें पड़ा कचरा सड़ रहा है। गैलरी के सामने बने कमरे में जच्चा-बच्चा शिफ्ट हैं। उनमें संक्रमण का खतरा बना है।

अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर भी कचरा डंप है। यहां एक जगह बायोमेडिकल वेस्ट भी डंप मिला। यह वेस्टेज बारिश के पानी में मिलकर सड़ रहा है। इसे कई दिनों से हटाया नहीं गया। इससे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों पर बीमारी का खतरा बना है। इसके अलावा इमरजेंसी वार्ड के बगल में स्नानागार पर बनी पानी टंकी में सभी टोंटी टूटी हैं। इनमें से एक पाइप को लकड़ी के सहारे बंद किया गया है। नहाने के लिए लकड़ी निकालकर पानी निकाला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें