बहुआ। बीमारी से परेशान महिला ने गुरुवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
बांदा जिला पैलानी थाना क्षेत्र के चंदवारा गांव निवासी रणधीर सिंह की पुत्री दिव्यानी (24) की शादी दिसंबर 2021 में ललौली थाने के बहुआ विजयनगर निवासी शुभम सिंह उर्फ पवन के साथ हुई थी।
पिता रणधीर सिंह ने बताया कि वह हालचाल जानने गुरुवार को बेटी के घर आए थे। घर के सभी लोग खाना खाकर करीब रात 10 बजे सो गए थे। सुबह कमरे की छत पर लगे हुक से दुपट्टे के सहारे दिव्यानी का शव लटकता देखा गया। वह मिर्गी रोग से ग्रसित थी।
काफी दिनों से इलाज भी चल रहा था। इससे तनाव में रहती थी। तभी उसने आत्महत्या की है। थानाध्यक्ष आलोक पांडेय ने बताया कि कोई आरोप नहीं लगाए गए हैं।
--------------
---------