फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई से घायल भट्ठा मजदूर महिला ने दम तोड़ा

विज्ञापन
मृतका सोमवती के मासूम बच्चे। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
हुसैनगंज। पति के बीच-बचाव में कुल्हाड़ी के हमले से घायल भट्ठा मजदूर गर्भवती महिला की शुक्रवार रात कानपुर हैलट में मौत हो गई। पुलिस ने नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा गांव निवासी बबलू और उसकी पत्नी सोमवती (32) संकठा भट्ठे में मजदूरी करते थे। बबलू का भट्ठे में काम करने वाले मजदूर शिवदास और उसके भाई रामदास, धीरज और ननकऊ उर्फ पंकज से विवाद चल रहा था।
गुरुवार देर रात करीब तीन बजे चारों लोगों ने झोपड़ी में घुसकर बबलू के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। बीच बचाव में आई पत्नी सोमवती को कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

सोमवती को हैलट रेफर किया गया था। जहां शुक्रवार रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की सास रनिया ने बताया कि सोमवती के सात माह का गर्भ था।
उसके दो पुत्र राज और यश हैं। थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपियों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया था। हत्या की धारा तरमीम की गई है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें