फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण का आरोप लगा तो ईनामी को दिल्ली से पकड़ लाई पुलिस

विज्ञापन
सीओ आफिस में पत्रकारों से वार्ता करते अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार व पीछे खड़ा अभियुक्त भीम सिं? - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। पुलिस मुठभेड़ से बचकर भागे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया है। पुलिस ने उसके पास से एक चोरी की बंदूक भी बरामद की है। मामले का खुलासा करते हुए एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए अपराधी के खिलाफ गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

बीती नौ जनवरी को राधानगर अंदौली मोड़ पुलिया के पास से पुलिस मुठभेड़ में खखरेरू थाने के हरदासपुर सराफन गांव निवासी जयकरन और किशनपुर थाने के पलवाहार निवासी रामसजीवन को गोली मारकर पकड़ा गया था। इनका तीसरा साथी भीम सिंह उर्फ अजय भाग निकला था।
इसके बाद उस पर 25 हजार का इनाम रखा था। एएसपी ने बताया कि भीम सिंह पर चोरी, लूट, आमर्स एक्ट व बलवे के करीब मामले दर्ज हैं। सूत्रानुसार भीम की लगातार फोन पर अपने एक रिश्तेदार से बात हो रही थी। उसी नंबर को ट्रेस कर पुलिस उस तक पहुंच सकी। बीती 17 मार्च को भीम असोथर थाने के एक गांव से एक किशोरी को भी अगवा कर ले गया था।
विज्ञापन

उधन्नापुर निवासी भीम की मां मालती देवी ने 25 अप्रैल को डीएम से अपने बेटे के अपहरण का आरोप लगाकर शिकायत की थी। मालती ने आरोप लगाया कि सात जनवरी को स्वॉट टीम और कोतवाली पुलिस बेटे को पकड़ ले गई थी। जिसके बाद से बेटा लापता है। पुलिस ने कोई सही जवाब भी नहीं दिया। मामले में डीएम ने एसपी से जांच आख्या मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें