फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: तीन तलाक देकर विवाहिता को घर से निकाला

Thu, 26 Jun 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। विवाहिता को तीन तलाक देकर ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। मामले में आईजी प्रयागराज के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। सुल्तानपुर घोष थाने के कस्बा निवासी गरीबउद्दीन की पुत्री गौसिया बानो की शादी 16 मार्च 2023 को शहर के उत्तरी मुराइनटोला निवासी नौशाद के साथ हुई थी। गौसिया ने आईजी प्रयागराज से शिकायत में बताया कि शादी के कुछ दिन बाद से ससुराली दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। उसने सुल्तानपुर घोष थाने में ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

इसी खुन्नस में ससुराली उसके भाई की ओर से दहेज में दिए घर को बेच दिया। इसका पता लगने पर वह पांच मई को भाभी शमा बानो के साथ ससुराल पहुंची। मकान बेचने के बारे में पूछताछ करने लगी। इसी दौरान देवर सलमान, जेठ इसरार उर्फ मैयाजी, सास रईशा, नंदोई सफील, नूर मोहम्मद ने पति नौशाद को उसे तीन तलाक देने को उकसाया। पति ने उसे तीन तलाक दे दिया।
घर से उसे और भाभी शमा बानो को बाहर निकाल दिया। उसने पुलिस से शिकायत की। सुनवाई न होने पर आईजी से शिकायत की। आईजी के आदेश पर मंगलवार को सुल्तानपुर घोष पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें