संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। तीन स्थानों पर मारपीट की घटनाएं हुई। मारपीट में गर्भवती समेत कई लोग जख्मी हुए। पुलिस ने तीनों मामलों में 13 के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
थरियांव थाना क्षेत्र के जैतपुर ओनहा निवासी मुकेश कुमार की पत्नी सीमा देवी ने बताया कि मंगलवार को कमरे में स्लैब पड़ रही थी। मकान विवाद में कंधई लोधी, परमेश्वर लोधी, कृष्णपाल, दुर्गा प्रसाद ने एक साथ घर में घुसकर मारपीट की। पिटाई से गर्भवती मनोरमा देवी की हालत गंभीर हो गई। परिवार की चेतना देवी, सास प्रेमा देेवी, सरोज देवी, संदीप, हिमांशू को भी चोट आई।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बसावनखेड़ा निवासी रामसिंह ने एफआईआर में बताया कि दरवाजे के सामने धर्मेंद्र ने मिट्टी का ढेर लगा दिया है। आने-जाने में दिक्कत होने पर एतराज जताया। इसी बात पर धर्मेंद्र ने गाली गलौज की। विरोध करने पर रॉड से घर में घुसकर मारापीटा। बीच बचाव में परिजनों से मारपीट की।
उधर, ललौली थाने के सेमरइया निवासी धर्मपाल ने बताया कि घर के बाहर की नाली की सफाई कर रहा था। पड़ोसी जागेश्वर ने मना किया। उसकी बहन रीता देवी ने सफाई न करने पर जलभराव की बात कही। इस बात पर जागेश्वर गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर जागेश्वर, अजय, राजेश, भैयालाल आए और लाठी डंडों से उसे पीटा। उसकी आंख में चोट आई और जान से मारने की धमकी दी।