फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में विवाद होने पर मजदूर को ईट पत्थर से कूंचा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। शराब के नशे में हुए विवाद के दौरान शनिवार रात दो लोगों ने मजदूर की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कस्बा बकेवर निवासी अशोक रैदास (45) गांव के ही सत्येंद्र उर्फ छोटू तिवारी और जोगेंद्र के साथ शनिवार रात गांव जगदीशपुर में दीपू अवस्थी के खेत में शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद होने पर मारपीट हो गई। इस पर ईंट से कूंचकर छोटू और जोगेंद्र ने अशोक को मरणासन्न कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पत्नी फूलमती मौके पर पहुंची और पुलिस को सूचना दी। पुलिस घायल को बिंदकी सीएचसी ले गई, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने हैलट कानपुर के लिए रेफर किया। इलाज के दौरान मजदूर की मौत हो गई।
मृतक के भाई राजकुमार की तहरीर पर पुलिस ने छोटू और जोगेंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। घटनास्थल पर खून से सनी ईंट व पत्थर मिले हैं। वहीं, एक आरोपी को हिरासत में भी लिया गया है। थानाध्यक्ष संगम लाल प्रजापति ने बताया कि दबिश दी जा रही है। नशेबाजी में हुए विवाद में हत्या हुई है। दोनों आरोपियों के पकड़े जाने के बाद खुलासा होगा।
विज्ञापन

----
आरोपी जोगेंद्र के भतीजे की मौत
कस्बा निवासी रमाकांत तिवारी के बेटे ऋषि (24) की शनिवार रात घर की छत से गिरने से मौत हो गई। मृतक ऋषि आरोपी जोगेंद्र का भतीजा है। जोगेंद्र गांव में घूमते देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें