फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: लेनदेन के विवाद में युवक की हत्या में दोषी को उम्रकैद

विज्ञापन
फोटो-28-हत्यारोपी अजय शंकर यादव। वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
फतेहपुर। औंग थाना क्षेत्र के रहसूपुर गांव में लेनदेन के विवाद को लेकर हुई हत्या के मामले में एससी-एसटी कोर्ट के न्यायाधीश डॉ. मोहम्मद इलियास ने आरोपी अजय शंकर यादव को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही 20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन

आरोपी ने आठ फरवरी 2023 को पड़ोसी सुनील कुमार यादव को पार्टी के बहाने घर से बुलाया था। इसी दिन सुनील की पत्नी श्यामा देवी काम से बाहर गई थीं। लौटने पर अजय ने बताया कि सुनील मजदूरी करने कानपुर चला गया है।
कुछ दिन बाद पुलिस को मानपुर गांव से 200 मीटर की दूरी पर रोड किनारे एक शव मिला था, जिसकी पहचान श्यामा ने पति के कपड़ों और चप्पल से की। श्यामा की तहरीर पर पुलिस ने अजय को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने वारदात को स्वीकार किया। साथ ही उसके पास से हत्या में प्रयुक्त पेंचकस बरामद किया। मामले में कुल आठ गवाह पेश किए गए। अंतिम सुनवाई के बाद बुधवार को कोर्ट ने फैसला सुनाया।

फोटो-28-हत्यारोपी अजय शंकर यादव। वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें