फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में किसान की मौत, एक घायल

विज्ञापन
फाइल फोटो-39-सोमदत्त तिवारी। स्रोत परिजन - फोटो : बंधुआकला के बबुरी गांव में रोते-बिलखते परिजन।
विज्ञापन
थरियांव। थाना क्षेत्र के टेक्सारी बुजुर्ग मोड़ हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत में बुधवार शाम किसान की मौत हो गई। दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव निवासी सोमदत्त तिवारी (45) किसान थे। वे किसी काम से खागा गए थे। काम निपटाने के बाद घर टेक्सारी बुजुर्ग से शाम को लौट रहे थे। गांव के मोड़ के पास उल्टी दिशा से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई।
हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। दूसरी बाइक के सवार कृष्ण कुमार निवासी खागा भी घायल हो गए। दोनों को ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। यहां पर इलाज दौरान सोमदत्त की मौत हो गई।
विज्ञापन

घायल कृष्ण कुमार का इलाज जारी है। परिजन ने बताया कि सोमदत्त की पुत्री कामिनी की शादी 19 फरवरी को शादी होनी है। किसान बेटी की शादी की तैयारी में जुटे थे। प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

फाइल फोटो-39-सोमदत्त तिवारी। स्रोत परिजन- फोटो : बंधुआकला के बबुरी गांव में रोते-बिलखते परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें