फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आया युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। दवा खरीदने के लिए फतेहपुर आया एक युवक शादीपुर रेलवे क्रासिंग पर हादसे का शिकार हो गया। रेलवे लाइन पार करते समय कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गाजीपुर थानाक्षेत्र के पुरवारी गांव निवासी राजेश (35) शनिवार की सुबह दवा लेने के लिए फतेहपुर आ रहा था। करीब 11 बजकर दस मिनट पर वह शादीपुर रेलवे क्रासिंग पहुंचा और फाटक बंद होने के बाद भी लाइन पार करने लगा। जैसे ही वह डाउन ट्रैक पर आया तो कानपुर की ओर से आ रही सुपर फास्ट वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना परिजनों को दी गई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें