फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशियों के ऊपर गिरा जर्जर तार, तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हसवा। कस्बे के एक कान्वेंट स्कूल के पास जर्जर तार टूटकर गिरने से तीन गायों की मौत हो गई। सुबह जानकारी पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गायों को दफनाया। हादसे से ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

कस्बे में चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल जाने वाले मार्ग पर बिजली के तार पूरी तरह जर्जर हैं। ग्रामीणों ने इसकी कई बार शिकायत भी की। बुधवार रात तार टूटकर गिरने से सड़क पर बैठीं तीन गायों की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह बजरंग दल के प्रखंड संयोजक पवन साहू, पूरन सिंह, कच्छू सिंह ने मौके पर जाकर जेई से बात की। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से इनको दफना दिया गया। इस घटना से ग्रामीण आक्रोशित रहे। उनका कहना है यदि दिन के समय तार गिरता तो बच्चों की जान जा सकती थी। जेई थरियांव जितेंद्र कुमार ने बताया कि तारों को जोड़ दिया गया है। स्टीमेट बनाया गया है, शीघ्र नए तार लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें