फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: लेखपाल पर चकमार्ग पर कब्जे का आरोप, समाधि बनवाने की शिकायत

विज्ञापन
फोटो-21-बिंदकी तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याएं सुनते विधायक और डीएम। सं
विज्ञापन
बिंदकी। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल और जिलाधिकारी रविंद्र सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन




जाफरपुर सिठर्रा गांव निवासी राजाराम ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव निवासी और वर्तमान में कानपुर में तैनात लेखपाल ने चकमार्ग पर अपने पिता की समाधि बनवाकर अवैध कब्जा कर लिया है। उन्होंने चकमार्ग खाली कराने की मांग की। जिलाधिकारी ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

समाधान दिवस में कुल 183 शिकायती पत्र मिले। इनमें से सिर्फ 16 मामलों का मौके पर निस्तारण हो सका। इनमें सबसे अधिक 104 शिकायतें राजस्व संबंधी थीं।



लगातार बढ़ते जमीनी विवादों को देखते हुए डीएम ने अधिकारियों को मौके पर जाकर समस्याएं सुलझाने के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम प्रियंका अग्रवाल, तहसीलदार अचलेश सिंह, नायब तहसीलदार प्रतिमा द्विवेदी, रचना यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन






स्टॉलों का विधायक और डीएम ने किया निरीक्षण

तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए थे। जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल और डीएम रविंद्र सिंह ने स्टॉलों का निरीक्षण किया। डीएम के निर्देश पर समाज कल्याण, दिव्यांग जन सशक्तीकरण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण, श्रम विभाग, आयुर्वेदिक एवं यूनानी, आयुष विभाग, उद्यान विभाग, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना, जिला पूर्ति विभाग, पंचायतीराज विभाग के संबंध में फरियादियों व अन्य लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें