बहुआ। चारा लेने जंगल गई महिला को खेत में घसीटकर चार युवकों ने दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर महिला को पीटकर जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला बृहस्पतिवार को जंगल चारा लेने गई थी। आरोप है कि रास्ते में अढ़ावल गांव निवासी सुरेंद्र सोनकर, भरोसीलाल और अनुज सोनकर और सियाजानकी ने उसे रोका और घसीटकर खेत की ओर ले गए।
दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर पीट दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी सुरेंद्र सोनकर को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि एक आरोपी सुरेंद्र सोनकर को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।