फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी ईंटों से लगाया जा रहा था खड़ंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर। नवसृजित नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी नगर पंचायत कार्यालय के सामने बने जल निगम दफ्तर की बाउंड्री तोड़ निकले ईंटों से खड़ंजा लगा रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत से सफाई कर्मचारियों ने रविवार को बाउंड्री ढहा कर पुरानी ईंटें निकालीं। उन्हीं से खड़ंजा बिछाना शुरू किया है। लोगों के पहुंचने पर सफाई कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया और सूचना अधिशासी अधिकारी अजय पांडेय को दी। इसके बाद ईओ ने खड़ंजा उखाड़कर ईंटें कार्यालय के सामने डंप करा दीं।
विज्ञापन

जेई जल निगम ने बताया कि एक सप्ताह पहले जल निगम को नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी को हैंडओवर करने की फाइल दी है, लेकिन अभी तक स्वीकृति नहीं मिली है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि लोगों की शिकायत पर ईंटें हटवा दीं हैं। बाउंड्री जर्जर हो गई थी इसलिए ईंटें निकाल कर कार्यालय के सामने डंप करा दिया गया है। यह सब उच्चाधिकारियों के संज्ञान में है।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें