फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशनाई के चलते ट्रैक्टर चालक ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। आशनाई के चलते युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को उसका शव अमरूद के पेड़ से साड़ी के सहारे लटका मिला। मृतक के पिता ने बेटे की मौत के पीछे महिला से प्रेम प्रसंग बताया। पुलिस के मुताबिक मृतक ट्रैक्टर चालक था।
विज्ञापन

लुधौरा गांव निवासी केशनपाल परिवार के साथ पास के गांव गढ़ी में गंगा कटरी में रहते हैं। वहीं खेेतीबाड़ी करते हैं। उनका 25 वर्षीय पुत्र रिंकू निषाद ट्रैक्टर चालक था। केशनपाल ने बताया कि बेटे का गांव की एक महिला से प्रेम प्रसंग था। वह अक्सर महिला से मोबाइल पर बातचीत करता था और उसके घर भी आता-जाता था।
इसी बात को लेकर पत्नी शकुंतला ने रविवार को बेटे को फटकार लगाई थी। इसके बाद रिंकू घर से निकलकर उसी महिला के घर रहने चला गया। सोमवार रात पंजाब में नौकरी करने वाले महिला के पति का फोन आया।
विज्ञापन

उसने बताया कि रिंकू से पत्नी का विवाद हुआ है। जिसके बाद घर से रिंकू चला गया है। वह लोग बेटे को खोजने निकले। आसपास कोई पता नहीं लगा। मंगलवार को गांव के बाहर अमरूद के पेड़ पर साड़ी के फंदे से बेटे का ग्रामीणों ने सुबह शव लटकता देखा।
विज्ञापन

मृतक पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। थानाध्यक्ष रणधीर बहादुर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की तहरीर आने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें