फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र में स्कूल से लौट रही 6 वर्ष की कक्षा एक की मासूम को एक शराबी ने रास्ते में बदनीयती से पकड़ा। उलाहना देने पर पिता को बंदूक व लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता के पिता ने शुक्रवार को एसपी से शिकायत करके रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने बताया कि 17 मई की दोपहर बेटी अपने छोटे भाई (8) के साथ स्कूल से घर आ रही थी । ऐलई गांव के समीप गांव का एक युवक ने शराब के नशे में बेटी को पकड़ लिया। बेटी और बेटे के विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। दोनों ने घर आकर आपबीती बताई। वह शिकायत करने आरोपी के घर गए। आरोपी परिजनों संग गाली गलौज करने लगा। तमंचा बंदूक व लाठी डंडे से हमला कर दिया। वह पिटाई से घायल हो गया। गांव के लोगों ने बीच बचाव किया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। थाने में शिकायत के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस अधीक्षक ने जांच का आदेश दिया है।