फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अश्लील वीडियो वायरल की धमकी देकर युवती का शारीरिक शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अश्लील वीडियो वायरल की धमकी देकर युवती का फुफेरे भाइयों ने छह माह तक शारीरिक शोषण किया। मुंबई से पति के लौटने पर महिला ने आपबीती बताई। मामले की युवती ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती ने बताया कि पड़ोसी युवक ने छह माह पहले शहर के मुराइनटोला के रहने वाले फुफेरे भाई संग उसका नहाते समय चोरी, छिपे वीडियो बना लिया था। वीडियो उसके पति के पास भेजकर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगे। वीडियो वायरल नहीं करने की बात पर उसका छह माह से शारीरिक शोषण कर रहे हैं। अप्रैल माह में पति मुंबई से लौटकर आए। पति को आपबीती सुनाई। पति शिकायत लेकर आरोपी के घर गए। युवकों के परिजनों ने गाली गलौज कर पति के साथ मारपीट की और जान से धमकी देकर भगा दिया। मामले की कोतवाली में शिकायत की। सुनवाई नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें