फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्जनपदीय पांच शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को लखनऊ हाईवे पर ओवरब्रिज के पास से अंतर्जनपदीय पांच वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। इनके पास से तीन तमंचे मिले हैं। पकड़े गए चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने एफसीआई गोदाम के सामने एक पुरानी बिल्डिंग से चोरी की सात बाइकें बरामद की हैं।
विज्ञापन

कोतवाल अनूप सिंह ने एक सूचना के आधार पर बुधवार को टीम के साथ लखनऊ हाईवे पर ओवरब्रिज के पास घेराबंदी कर पांच वाहन चोरों को धर दबोचा। पकड़े गए चोरों में अनूप कुमार यादव निवासी सेमरी थाना असोथर, अजय कुमार गुप्ता, साहिल साहू निवासी पक्का तालाब कोतवाली, पवन कुमार मिश्रा निवासी गोनोरा थाना मनकापुर जिला गोंडा व शाहनवाज अली निवासी काजीपुरा थाना कोतवाली जिला बहराइच हैं। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने एफसीआई गोदाम के सामने एक पुरानी बिल्डिंग से चोरी की सात बाइक बरामद की।
पुलिस के मुताबिक इन आरोपियों ने 28 अगस्त को एफसीआई गोदाम के बाहर खड़ा ट्रक चोरी किया था। पूछताछ में ट्रक को बेचने की बात स्वीकार की है। एक आरोपी के पास से ट्रक बेचने से मिली रकम में से 97 सौ रुपये बरामद किया गया है। सीओ सिटी संजय सिंह ने बताया अनूप, अजय व साहिल वाहन चोरी के लिए पवन और शाहनवाज अली को बुलाते थे। यहां से चोरी कराने के बाद गैर जनपद भेज देते हैं। वहां आरोपी वाहनों को कबाड़ में कटवा देते हैं। आरोपी पहले भी वाहन चोरी मामले में पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी शातिर किस्म के हैं। वह करीब 10 साल पुराने ट्रकों और वाहनों की चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। वाहन पुराने होने के कारण आसानी से बिक जाते हैं। वाहनों में जीपीएस सिस्टम भी नहीं लगा होता है। आरोपियों में एक मास्टर माइंड फरार है। उसी के पास ट्रक बेचने की पूरी रकम है। वह पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। वह भी वाहन चोरी करने का पवन और शाहनवाज के साथ आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें