फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास योजना का लाभ न मिलने से गई मासूम की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। कच्चा घर गिरने में मासूम की मौत के बाद ग्रामीणों में गुस्सा है। ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। गांव में ही शव को रखे रहे। सूचना पर पुलिस प्रशासन पहुंचा। किसी तरह परिजनों और ग्रामीणों को शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के अकबराबाद बांका गांव में गंगाराम कुशवाहा परिवार के साथ कच्चे घर में गुजर बसर करते थे। बारिश के चलते शुक्रवार तड़के मकान गिरने से गंगाराम की बेटी माधवी (5) की मलबे में दबने से मौत हो गई थी। परिवार के लोग घायल हुए थे। परिजनों ने शुक्रवार को बच्ची के शव का अंतिम संस्कार नहीं किया था। पुलिस को पोस्टमार्टम के लिए सूचना नहीं दी। तमाम ग्रामीणों की शनिवार को भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने प्रदर्शन की तैयारी की।
इसकी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संगम लाल प्रजापति पहुंचे। गंगाराम कुशवाहा ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली हुई है। लाभार्थियों के नाम लिस्ट से काट दिए जाते हैं। उन्हें लाभ नहीं मिल सका है। उन्होंने पूर्व प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव और विकास खंड अधिकारी को जिम्मेदार ठहराया है। थानाध्यक्ष ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाकर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्राम पंचायत सचिव अरविंद सोनकर ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ पीड़ित परिवार को जल्द दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें