फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर दिन कुछ न कुछ खरीदने की चाहत

Wed, 29 Jun 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला/फतेहपुर
विज्ञापन
मिक्की हाउस के झूला में उछलकूद करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल हर दिल अजीज बनता जा रहा है। रोजाना खरीददारों का रेला आईटीआई ग्राउंड पहुंचकर मौज मस्ती के बीच मनचाही वस्तुओं की खरीददारी कर रहा है।
विज्ञापन



अमर उजाला व टाटा शक्ति के शॉपिंग फेस्टिवल ने फतेहपुरवासियों को मुरीद बना दिया है। कल तक चौक जैसे पॉश बाजार के अलावा मॉल्स की गुणवत्ता पर विश्वास करने वाले लोग इन दिनों आईटीआई में ख्वाहिश पूरी करते नजर आ रहे हैं। सादीपुर के छोटू चार दिन से लगातार इस आयोजन का हिस्सेदार बन रहे हैंष हर रोज कुछ न कुछ घर के लिए ले जा रहे हैं।


नासिरपीर की छाया ने तीन दिन इस आयोजन का न सिर्फ दीदार किया बल्कि खरीददारी के लिए हर रोज कोई न कोई बहाना बनाकर चली आई। आवास विकास के राहुल कुमार दोस्त के साथ मोटापा कम करने वाली मशीन लगाए स्टॉल पर दिखाई दिए। उनका कहना है कि अमर उजाला का शॉपिंग फेस्टिवल अब तक का सबसे नया अनुभव है। खरीददारी से लेकर मौज मस्ती  में खूब मजा आ रहा है।  
विज्ञापन






नई अपाचे 200 लांच- फतेहपुर। अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल में मंगलवार को आकांक्षा टीवीएस ने नई अपाचे आरटीआर 200/ 4 वी लांच की। प्रोपराइटर अभिषेक सिंह ने बताया कि यह रेसिंग बाइक है। यह 3.9 सेंकेड में 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। आधुनिक मोनो साक आब्जरबर तथा रेसिंंग चेचिस रफ्तार में संतुलन बनाने का काम करती है।


एबीएस ब्रेकिंग सिस्टम से अच्छी ब्रेक की सुविधा मिलती है। प्रोपराइटर वीरेंद्र सिंह ने नई अपाचे की बुकिेंग शुरू होने की जानकारी देते हुए बताया कि बाइक की डिलीवरी में एक महीना का समय लगेगा।  



मेला देखा, सामान खरीदा और कला भी दिखाई- फतेहपुर। अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल हर किसी को लुभा रहा है। लोग इसके मुरीद हुए जा रहे हैं। बाजार मेला के नौवें दिन किन्नर समाज ने पहुंचकर आयोजन का इस्तकबाल किया। मनचाही वस्तुआें की खरीददारी की। जयपुर की लीची का स्वाद लिया। बंदूक से गुब्बारों पर निशाना साधा। सतरंगी छटा बिखरते रैंप पर पहुंचकर प्रतिभा का परिचय दिया।  


ऐ दीदी देखो मुझे मैं आया नीचे:- फतेहपुर। अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल का मिक्की हाउस बच्चों को खूब पसंद आ रहा है। पटरी पर दौड़ती ट्रेन बस पर सवार होने से लेकर इनका झूले से ऊपर से नीचे की ओर फिसलता देखना इनकी मौज मस्ती का अहसास करा रहा है। मंगलवार को एक सात का बच्चा बड़ी दीदी को पुकारते हुए नीचे आया। इस दौरान इस बच्चे की चेहरे की चमक देखते बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें