फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरी गौतम नगर का नहीं खत्म हो रहा पेयजल संकट

Tue, 28 Jun 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
पानी की समस्‍या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के उत्तरी गौतमनगर मोहल्ले में पेयजल संकट खत्म होने के नाम नहीं ले रहा है। एक साथ आरके पुरम और कृष्णनगर कॉलोनी का नलकूप न चल पाने के कारण उत्तरी गौतम नगर के बशिंदों को पानी के संकट का सामना करना पड़ रहा है। कृष्णानगर कॉलोनी नलकूप के तीन दिन में दो ट्रांसफार्मर फुंकने से समस्या का निराकरण नहीं हो  पा रहा है।
विज्ञापन


उत्तरी गौतम नगर मोहल्ले की जलापूर्ति आरके पुरम और कृष्णानगर नलकूप के एक साथ चलने पर होती है। एक नलकूप चलने पर मोहल्ले में पानी नहीं पहुंचता है। पांच दिन पहले आरके पुरम नलकूप से कुछ फासले पर मुख्य पाइप लाइन फट गई थी, जिससे यह नलकूप नहीं चल पा रहा थी।

तीन दिन की मशक्कत के बाद पाइप लाइन ठीक हो पाई, तब जाकर जलापूर्ति शुरू हो पाई। कुछ ही घंटे में  कृष्णानगर नलकूप का भी ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे जलापूर्ति फिर से बंद हो गई।  नगर पालिका ने प्रयास कर रविवार की दोपहर नया ट्रांसफार्मर लगवाया, लेकिन ट्रांसफार्मर चार्जिंग के समय ही फिर से फुंक गया।
विज्ञापन


ऐसी हालत में नलकूप नहीं चल पाया और जलापूर्ति अभी तक बंद है। बिजली विभाग  सोमवार की शाम दूसरा ट्रांसफार्मर लगा रहा है। इसके बाद ट्रांसफार्मर की चार्जिंग होगी और तब जाकर नलकूप चल पाएगा।

मोहल्ले के श्रवण कुमार, राजेंद्र सिंह, पवन कुमार ने बताया कि मोहल्ले में एक भी हैंडपंप नहीं है। इससे लोगों को भीषण पीने के पानी की किल्लत उठानी पड़ रही है। पांच दिन गुजर गया, लोग दूसरे मोहल्लों से पानी लेकर पीने को मजबूर हो रहे हैं।

जलकल के अवर अभियंता लालमणि त्रिपाठी ने बताया कि सही से बिजली आपूर्ति न होने के कारण तीन दिन में दो ट्रांसफार्मर फुंक गए हैं। ऐसी हालत में कृष्णानगर नलकूप नहीं चल पा रहा है, जिससे उत्तरी गौतमनगर की जलापूर्ति बंद है। सोमवार की शाम को दूसरा ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरू हो गया है। देर रात तक जलापूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें