नगरीय विकास समिति की ओर से एक मैरिज हाल में चौथे निशुल्क नेत्र शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश जय कृष्ण तिवारी ने फीता काटकर किया। उन्होंने इस नेक कार्य की सराहना की।
दो दिवसीय नेत्र शिविर के पहले दिन काफी संख्या में मरीज व तीमारदार पहुंचे। नगरीय विकास समिति के कार्यकर्ता सेवाभाव से लगे रहे। पहले दिन 1200 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। इसमें 275 मरीज चिन्हित कर उनका आपरेशन किया गया। जिला जज ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नगरीय विकास समिति के सचिव हाजी रजा ने जिला जज को प्रतीक चिन्ह भेंट किया। बताया कि करीब तीन हजार लोगों ने शिविर में पंजीकरण कराया है। आपरेशन के बाद मरीजों के रहने और भोजन की व्यवस्था समिति की ओर से की जा रही है। समिति के अध्यक्ष विनय तिवारी ने कहा कि नगरीय विकास समिति नेत्र शिविर के साथ गरीब लड़कियों का विवाह, गरीब बच्चों की शिक्षा, दिव्यांगों के लिए उपकरण की व्यवस्था, निशुल्क पानी के टैंकर की व्यवस्था करती है। गुरुवार को भी नेत्र परीक्षण शिविर और आपरेशन किए जाएंगे।
इस मौके पर समिति के संरक्षक प्रभात पटेल, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार डब्लू, देवेश त्रिपाठी, मनीष त्रिपाठी, पंकज पांडेय, रमेश द्विवेदी, पूर्व सांसद अशोक पटेल, डा.चेतन शरन कपूर, अभिमन्यु, सुनील श्रीवास्तव, रफी अहमद, फरहत अली सिद्दीकी, गोपाल रस्तोगी, वसीम खान राजू, भोले नवाब, राहत, एनुल आबदीन हुमायू, शादाब अहमद, रज्जू सविता, अनिल बाबा, मुन्नी लाला, शहरकाजी अब्दुल्ला भाई, वसीम अंसारी, दुर्गापुरी वाल्मीकि, देवनाथ धाकड़े, शेख एजाज अहमद मौजूद रहे।