फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद का होमवर्क शुरू, एडीएम बनाए गए प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। धान की खरीद अंतिम चरण में है। अब गेहूं खरीद की तैयारियों को लेकर तैयारी शुरू की गई है। एडीएम वित्त एवं राजस्व को खरीद प्रभारी बनाया गया है। एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू होगी और इससे पूर्व 10 मार्च तक केंद्रों के लिए कर्मचारी व बोरों की व्यवस्था करनी है।
विज्ञापन

गेहूं में इस बार 40 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ाया गया है। पिछले साल क्रय केंद्रों में 1975 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों के गेहूं की खरीद की गई थी। इस बार 2015 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं खरीदा जाएगा। इसके लिए किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। उसके बाद राजस्व विभाग की टीम किसानों के खेती वाले क्षेत्रफल का सत्यापन करेंगी।
डीएम अपूर्वा दुबे ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार एक मार्च तक गेहूं खरीद करने वाले क्रय केंद्रों का चयन करना है। 10 मार्च तक स्टाफ और बोरे की व्यवस्था कराने के निर्देश हैं।
विज्ञापन

जो एजेंसियां गेहूं खरीद करेंगी, उनको 15 फरवरी तक प्रस्ताव जिला खाद्य विभाग को देना होगा। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अविनाश झा ने बताया कि गेहूं खरीद करने वाली एजेंसियों को सूचना दे दी गई है। 15 से पहले प्रस्ताव जमा करा लिए जाएंगे और एक मार्च तक क्रय केंद्रों का चयन कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें